हाल ही में हुआ था नाम का खुलासा
‘राका’ में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। पहले इस फिल्म को ‘AA22 X A6’ कहा जा रहा था, लेकिन हाल ही में इसका ऑफिशियल टाइटल और अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।
फिल्म तेलुगु में बनाई जा रही है, लेकिन इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। उत्तर भारत में अल्लू अर्जुन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए यह डिमांड समझ में आती है। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
‘पुष्पा 2: द रूल’ ने मचाया था धमाल
उनकी पिछली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बिहार, यूपी और झारखंड में शानदार कमाई की थी। इतना ही नहीं, कई बंद पड़े सिनेमाघर भी इस फिल्म की वजह से फिर से खुल गए थे।
इससे पहले ‘पुष्पा: द राइज’ को भी हिंदी में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और उसने अकेले हिंदी में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने हिंदी में ही 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।