फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'अवतार 2' के साथ थिएटर में दिख सकती है 'पुष्पा 2' की झलक

Mon, 14 Nov 2022 09:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुष्पा द राइज ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी जमकर कमाई की थी। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस  किया था।
विज्ञापन
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द रूल' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के पहले भाग ने अल्लू अर्जुन को रातों-रात पैन इंडिया स्टार बना दिया था। साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस बीच अब पुष्पा 2 फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स  की मानें तो फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग की झलक देखने की फैंस की मुराद जल्द ही पूरी हो सकती है।
विज्ञापन

 

दिख सकती है पुष्पा 2 की झलक
शनिवार से ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का  बाजार गर्म है कि फिल्म के मेकर्स पुष्पा 2 के  लिए एक खास  तरह के प्लान पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म अवतार 2 के साथ पुष्पा 2 के शूट अनाउंस करने वाला वीडियो को अटैच करने की तैयारी चल रही है। इस वीडियो में अल्लू एक बार फिर पुष्पा के अवतार में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Bigg Boss 16: शेखर सुमन ने हल्का किया बिग बॉस के घर का माहौल, नोक-झोंक के बीच छूटे हंसी के फव्वारे
विज्ञापन

पुष्पा द राइज ने जमकर की थी कमाई
बता दें कि हाल ही में फिल्म के सिनेमैटोग्राफर ने भी फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने अल्लू के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'और एडवेंचर शुरू होता है।' गौरतलब है कि पुष्पा द राइज ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी जमकर कमाई की थी। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस  किया था। इस फिल्म के डायलॉग इतने हिट हुए थे कि बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए थे।  
Rajkumar Rao: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में लीड रोल करने वाले थे राजकुमार राव, इस वजह से बनते-बनते रह गई बात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें