सुकुमार बनाने जा रहे आरसी 17
सुकुमार की अगली फिल्म टॉलीवुड के सुपरस्टार राम चरण के साथ होगी। इन दोनों ने पहले ‘रंगस्थलम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। अब यह जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है। उनकी नई फिल्म को फिलहाल अस्थाई रूप से ‘आरसी 17’ नाम दिया गया है। यह फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है। फैंस को इस फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें हैं।
कब शुरू होगी ‘पुष्पा 3’ की शूटिंग
सुकुमार के पास ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ भी लाइन में है। इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करेगा। इससे पहले यह बैनर ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुका है। हाल ही में फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च पर इस प्रोडक्शन हाउस के रवि शंकर से ‘पुष्पा 3’ के बारे में सवाल हुआ। उन्होंने खुलासा किया कि सुकुमार पहले राम चरण की फिल्म पूरी करेंगे, उसके बाद ही ‘पुष्पा 3’ शुरू होगी।
कम से कम लग सकते हैं इतने साल
रवि शंकर ने कहा, “सुकुमार गरु का अगला प्रोजेक्ट राम चरण गरु के साथ है, जिसे हम प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म खत्म होने के बाद ही ‘पुष्पा 3’ पर काम शुरू होगा। इसमें कम से कम 2 साल लग सकते हैं। दूसरी तरफ, अल्लू अर्जुन अब एटली के साथ एक फिल्म करने वाले हैं। हम इसके प्रोड्यूसर नहीं हैं, लेकिन यह जल्द शुरू होगी।”