फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Trailer Launch: ट्रेलर रिलीज से पहले बेकाबू हुए अल्लू अर्जुन के फैंस, पुलिस ने संभाली स्थिति

Sun, 17 Nov 2024 05:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का इंतजार फैंस को लंबे समय से था। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के मौके पर भगदड़ जैसे हालात हो गए जहां फैंस इवेंट की टिकटें खरीदने के लिए बेकाबू हो गए। इस फिल्म का ट्रेलर पटना में लॉन्च किया जा रहा है जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
पुष्पा 2 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का इंतजार फैंस को लंबे समय से था। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के मौके पर भगदड़ जैसे हालात हो गए जहां फैंस इवेंट में बेकाबू होते देखा गया । इस फिल्म का ट्रेलर पटना में लॉन्च किया जा रहा है जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

भगदड़ जैसी हुई स्थिति
बड़ी संख्या में अल्लू अर्जुन के प्रशंसक बिहार में रहते हैं। यही वजह है कि अपने पसंदीदा सितारे को देखने के लिए लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थिति संभालने के लिए बल का प्रयोग करती नजर आई। यह वीडियो गांधी मैदान का है।  वहीं, इससे पहले एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें भगदड़ जैसे स्थिति होती हुई नजर आई थी। इस वीडियो में कार्यक्रम के लिए पास लेने के लिए फैंस को एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा गया था। 

फैंस हुए बेकाबू
दरअसल, पटना के गांधी मैदान में होने वाले ट्रेलर लॉन्च होने वाले कार्यक्रम के टिकटों के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कार्यक्रम के पास लेने के लिए लोगों के बीच होड़ नजर आई। फैंस को पास लेने के लिए दौड़ते हुए और एक-दूसरे को धक्का देते हुए देखा गया। पास के लिए इतने ज्यादा फैंस पहुंच गए कि आयोजकों को स्थिति पर काबू पाने में काफी ज्यादा मुश्किल हुई।
Karan Arjun: राकेश रोशन ने बताया आज के करण-अर्जुन का नाम, एक ने तो उनके साथ की हैं कई फिल्में
विज्ञापन

लोगों ने किया तीन साल का इंतजार
पुष्पा द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दर्शकों को अल्लू अर्जुन का स्टाइल काफी ज्यादा पसंद आया था। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। केवल हिंदी भाषा में ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया स्टार बना दिया था। उसी समय से दर्शकों को इस फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार है, जो अब तीन साल के बाद जल्द ही खत्म होने वाला है।
Anupamaa: पुलिस ने किया 'अनुपमा' के सेट पर कैमरा असिस्टेंट की मौत की वजह का खुलासा, इस धारा के तहत केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें