फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: 'उसने मेरी जान बचाई और खुद..,' पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग में जान गंवाने वाली महिला के पति का छलका दर्द

Fri, 06 Dec 2024 08:48 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चार दिसंबर को हैदराबाद में 'पुष्पा 2: द रूल' के स्पेशल प्रीमियर में भगदड़ मच गई और इसमें एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ गई। वहीं, उनका घायल हुआ बेटा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। मृतका रेवती के निधन पर पति भास्कर को दुख व्यक्त करते देखा गया है। 
विज्ञापन
'पुष्पा 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'एक साल पहले उसने लीवर देकर मेरी जान बचाई और खुद चली गई...,' ऐसा कहना है अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान जान गंवाने वालीं महिला के पति का।मृतका के पति ने साझा किया कि रेवती एक लीवर डोनर थीं और हमेशा अपने परिवार को पहले रखती थीं। वहीं, घटना में घायल हुआ उनका बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। 

विज्ञापन

 

मृतका के पति का छलका दर्द

रेवती के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पति मोगादमपल्ली भास्कर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'उसने मुझे जीवन दिया और अब वह चली गई है।' दरअसल, रेवती ने 2023 में अपने लीवर का एक हिस्सा पति को डोनेट किया था जब उन्हें लीवर ट्रांसप्लांट की आवश्यक्ता थी। उन्होंने याद करते हुए कहा कि उनके आखिरी पल भी बच्चों को खुश करने के बारे में थे।

 

घटना को याद कर हुए भावुक

32 वर्षीय मृतका रेवती के पति मोगादमपल्ली भास्कर ने एक इंटरव्यू में साझा किया कि उनके 9 वर्षीय बेटे श्रीतेज ने साल 2021 में फिल्म 'पुष्पा: द राइज' देखी थी और वह तबसे ही तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का बड़ा फैन बन गया। श्रीतेज ने घरवालों के सामने 'पुष्पा 2: द रूल' देखने की जिद्द की, जिसे पूरा करने के लिए रेवती और भास्कर उन्हें प्रीमियर शो में ले गए। श्रीतेज भी भगदड़ का शिकार हो गया और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। 

पत्नी के आखिरी शब्द को किया याद 

 

भास्कर ने आगे साझा किया कि उनके दोनों बच्चे श्रीतेज और सानवी 'पुष्पा 2: द रूल' के शो में ले जाने के लिए दबाव डाल रहे थे। बच्चों की जिद को पूरा करने के लिए रेवती और भास्कर उन्हें स्पेशल स्क्रीनिंग में अर्जुन संध्या थिएटर में ले गईं। जब भगदड़ मची तो रेवती श्रीतेज के साथ थीं और दोनों भीड़ के बीच फंस गए। भास्कर सानवी को लेकर पहले ही चले गए थे क्योंकि फिल्म स्टार की एक झलक पाने के लिए बेताब प्रशंसकों की धक्का-मुक्की के बीच बच्ची रोने लगी थी। भास्कर ने घटना को याद कर रोते हुए कहा, 'मैंने सान्वी को थिएटर के बगल वाली गली में अपने ससुराल छोड़ने का फैसला किया। जब तक मैं लौटा, मेरी पत्नी और बेटा वहां नहीं थे जहां मैंने उन्हें छोड़ा था। जब मैंने फोन किया, तो रेवती ने कहा कि वे थिएटर के अंदर थे। वह आखिरी बार मैंने उसकी आवाज सुनी थी।'

हैदराबाद में हुई घटना 


हैदराबाद में अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर शो के दौरान भगदड़ मच गई थी और इसमें एक महिला की जान चली गई। बीते दिन अभिनेता पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। घटना पर 'पुष्पा 2' के निर्माताओं ने भी दुख जाहिर किया है। साथ ही हर संभव मदद का वादा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Pushpa 2: 'पुष्पा 2' देखने गया लड़का, रेलवे ट्रैक पार करते समय हो गया हादसे का शिकार, मौके पर मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें