इस दिन जारी होगा टीजर
पिछले दिनों खबर आई थी कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा का अगला भाग जल्द रिलीज होगा। वहीं खबर यह भी थी कि फिल्म के लीड एक्टर अल्लु अर्जुन के जन्मदिन (8 अप्रैल) पर इसी दूसरे भाग की टीजर जारी किया जाएगा। फिल्म का मोस्ट अवेटेड टीजर आंध्र प्रदेश में शूट किया गया है। इसी के साथ इस पैन इंडिया फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आई है।
इसे भी पढ़ें- Advance Booking Day 3: 'भोला' देगी 'दृश्यम 2' को धोबी पछाड़, अजय देवगन की नई फिल्म की बंपर टिकट बुकिंग
बॉलीवुड के ये स्टार आएंगे नजर
खबरों के मुताबिक इस फिल्म के दूसरे पार्ट की कहानी में अल्लू अर्जुन के साथ ही एक बॉलीवुड सुपरस्टार के भी होने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा 2' में किसी खान एक्टर या अजय देवगन की अदाकारी देखने को मिल सकती है। न सिर्फ स्टार कास्ट, बल्कि फिल्म का बजट भी पहले से दोगुना होगा।
साईं पल्लवी भी आ सकती हैं नजर
टीजर और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आना अभी बाकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' में साई पल्लवी अहम रोल निभाती नजर आएंगी। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।