रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर्ति सुरेश ने फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन दशहरा फिल्म क्रू को 10 ग्राम के 130 सोने के सिक्के गिफ्ट किए। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'कीर्ति शूटिंग के आखिरी दिन काफी भावुक थीं। वह उन लोगों को कुछ देना चाहती थीं, जिन्होंने उन्हें फिल्म के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया।'
कीर्ति सुरेश द्वारा बांटे गए सोने के इन सिक्कों की कीमत 70 लाख रुपये से 75 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। हाल ही में उन्होंने फिल्म के एक नए पोस्टर को कैप्शन के साथ साझा करते हुए लिखा 'इस साल #दशहरा मार्च में है!'
बता दें कि दशहरा 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म की कहानी तेलंगाना में गोदावरी खानी के पास सिंगरेनी कोयला खदानों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की तुलना लोग अल्लू अर्जुन की पुष्पा और यश की केजीएफ से कर रहे हैं। फिल्म दशहरा में संतोष नारायण का संगीत है। माना जा रहा है कि फिल्म का जबरदस्त एक्शन दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देने की क्षमता रखता है। फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: रमजान से पहले ‘उमराह’ करने मक्का पहुंचीं हीना खान, सफेद सूट और हिजाब में साझा की तस्वीर