फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Robinhood Release Date: नितिन और श्रीलीला को साथ देखने का इंतजार हुआ लंबा, आगे खिसक गई 'रॉबिनहुड' की रिलीज

Tue, 17 Dec 2024 03:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नितिन और श्रीलीला की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म रॉबिनहुड को लेकर निर्माताओं ने एक अहम जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखने के बाद नितिन और श्रीलीला के प्रंशंसक थोड़ा निराश हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
रॉबिनहुड - फोटो : इंस्टाग्राम@actor_nithiin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता नितिन और पुष्पा 2 द रूल में किसिक सॉन्ग से सभी का दिल जीत चुकीं श्रीलीला अब फिल्म रॉबिनहुड में नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसको माइथ्री मूवी मेकर द्वारा निर्मित किया जा रहा है, लेकिन जहां यह फिल्म पहले अपनी निर्धारित तारीख पर रिलीज की जा रही थी, वहीं अब निर्माताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर नई रिलीज डेट के लिए एक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन

 

रॉबिनहुड की नई रिलीज डेट 
पुष्पा 2 द रूल के निर्माता माइथ्री मूवी मेकर अब अपने अगले प्रोजेक्ट रॉबिनहुड के लिए कमर कस रहे हैं। उनका अगला प्रोजेक्ट का नाम है रॉबिनहुड। इस फिल्म में नितिन और श्रीलीला रोमांस करते नजर आएंगे। लेकिन फिल्म निर्माताओं ने जहां इसकी रिलीज डेट पहले 25 दिसंबर, क्रिसमस पर रखी थी। अब उन्होंने इसे बदलने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में पहले रश्मिका मंदाना को लिया जा रहा था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से अब इस फिल्म में मुख्य किरदार में श्रीलीला नजर आएंगी। ऐसा पहली बार है जब किसी फिल्म में नितिन और श्रीलीला की जोड़ी नजर आएगी।
Dacoit: अदिवि शेष की अगली फिल्म से श्रुति हासन की छुट्टी, इस हीरोइन को मिला साउथ का एक और बड़ा मौका
विज्ञापन

एक्स पर माइथ्री मूवी मेकर्स को पोस्ट
माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियाों की वजह से फिल्म रॉबिनहुड की रिलीज डेट 25 दिसंबर टाल दी गई है, जल्द ही इसकी जगह एक नई रिलीज डेट जारी की जाएगी। अपने एक्साइटमेंट को थामे रखें क्योंकि एंटरटेंमेंट देखने लायक होगा, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी तो आपका अनुभव भुलाने लायक नहीं होगा।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें