फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Acharya: गणेश आचार्य ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ, बॉलीवुड को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Fri, 21 Mar 2025 08:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2: कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने हाल ही में पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन की जमकर तारीफ की है। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट में अभिनेता के बारे में कई दिलचस्प बातें बताईं।
विज्ञापन
गणेश आचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम- गणेश आचार्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ के अपने काम करने अनुभव को साझा किया। 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी में काम करने वाले गणेश ने कहा कि अल्लू अर्जुन का व्यवहार इतना शानदार है कि बॉलीवुड सितारों को उनसे कुछ सीखना चाहिए। गणेश ने साउथ की कई बड़ी फिल्मों जैसे 'पुष्पा: द राइज', 'केजीएफ', 'देवरा', 'गेम चेंजर' और 'पुष्पा: द रूल' में अपनी कोरियोग्राफी का जादू दिखाया है। खास तौर पर 'पुष्पा: द राइज' का गाना 'ऊ अंटवा' उनका सबसे चर्चित गाना है। वहीं, 'पुष्पा: द रूल' में अल्लू अर्जुन ने 'सूसेकी' और 'किसिक' जैसे गानों से फैंस का दिल जीता है।

विज्ञापन

Tumko Meri Kasam Review: अदा और इश्वाक की जोड़ी का नहीं जमा रंग, खुद को दोहराते नजर आए अभिनेता अनुपम खेर

अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम: @alluarjunonline
अल्लू अर्जुन ने किया था फोन
हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में गणेश ने 'पुष्पा' टीम के साथ अपने अनुभव को बयां किया। उन्होंने कहा, "पुष्पा के गानों पर काम करने के पांच दिन बाद अल्लू अर्जुन ने मुझे खुद फोन किया। उन्होंने मेरी कोरियोग्राफी की तारीफ की और कहा कि मैंने गानों में जादू भर दिया। अल्लू ने यह भी कहा कि लोग उनकी तारीफ मेरे काम की वजह से कर रहे हैं। बॉलीवुड में आज तक किसी कलाकार ने मुझे फोन करके मेरे काम की तारीफ नहीं की, लेकिन अल्लू अर्जुन ने ऐसा किया।" गणेश ने यह भी कहा कि अल्लू ने उन्हें हैदराबाद में फिल्म की सक्सेस मीट में बुलाया था।
Avneet Kaur: अवनीत का चौंकाने वाला खुलासा, होली पर एक लड़के ने अभिनेत्री से की गंदी हरकत, फिर क्या हुआ? जानिए

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने निभाया है मुख्य अभिनय - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
सक्सेस मीट पर गणेश आचार्य ने क्या देखा?
गणेश ने कहा, "मुझे लगा कि सक्सेस मीट में खाना-पीना होगा, लेकिन वहां एक स्टेज बना था। अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार लाइटमैन और स्पॉट बॉयज को 'पुष्पा' की सफलता के लिए अवॉर्ड दे रहे थे। ऐसा मैंने पहली बार देखा। बॉलीवुड में इस तरह का सम्मान शायद ही दिखता हो।" 
विज्ञापन

पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस को 'पुष्पा 3' का बेसब्री से इंतजार
'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के फैंस अब 'पुष्पा 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 2028 में शुरू होगी। अल्लू अर्जुन अभी निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। इसके अलावा एटली की साथ भी एक फिल्म में काम करने की चर्चाएं इन दिनों जोरों पर है। इसके बाद ही 'पुष्पा 3' पर काम शुरू होने की उम्मीद है। हाल ही में अल्लू अर्जुन दुबई में नजर आए, जहां उन्होंने अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें