फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashmika Mandanna: रश्मिका ने कहा-'जिंदगी के हर पल से प्यार है', वीडियो डायरी में साझा कीं अलग-अलग भावनाएं

Wed, 06 Nov 2024 11:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर भी वह फैंस के लिए समय-समय पर अपनी फोटो और वीडियो डायरी बनाकर डालती हैं। हाल ही में एक वीडियो डायरी में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े पल साझा किए। 
 
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश कहा जाता है, वह कई जवां दिलों की धड़कन बनी हुई हैं। वह अधिकतर अपनी फिल्मों की शूटिंग और प्रमोशन में व्यस्त रहती हैं। इन कामों के बीच में से वह समय निकालकर अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर डालती हैं, इसमें अपनी जिंदगी के पलों को उनके साथ बांटती हैं। हाल ही में एक वीडियो डायरी बनाकर रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर डाली। इस वीडियो डायरी में वह अपनी जिंदगी के प्रति प्यार जताती हुई दिखीं।

विज्ञापन

जिंदगी से प्यार करने की बात कही 
वीडियो की शुरुआत में रश्मिका कहती हैं- 'डियर डायरी, 'आई लव माय लाइफ।' इस तरह से वह शुरुआत में ही जिंदगी के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करती हैं। वीडियो में अधिकतर मौकों पर वह हंसती और मुस्कुराती नजर आती हैं। उनकी इसी जिंदादिली और प्यारी मुस्कान के लोग फैन हैं। 

हंसी-खुशी और दुख के पल साझा किए 
आगे वीडियो में वह अपने काम और जिंदगी से जुड़े हंसी, खुशी और दुख के पल साझा करती हैं। वीडियो में कहीं पर वह पानी में तैराकी करती हुई दिखीं, तो कभी ट्रैफिक में फंसी अपनी कार में सोती हुई नजर आईं। कहीं-कहीं इस डायरी वीडियो में उनकी  डाइट और एक्सरसाइज की झलकियां भी नजर आईं। जब फैंस ने उनका यह वीडियो देखा, तो जिंदगी के प्रति उनके इस सकारात्मक नजरिए को सराहा। इस वीडियो पर खूब व्यूज और लाइक्स फैंस ने रश्मिका को दिए और उनके प्रति अपने प्यार को जाहिर किया। 
विज्ञापन

फिल्म 'पुष्पा-2' में रश्मिका मंदाना-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम-@rashmika_mandanna
पुष्पा-2 को लेकर हैं उत्साहित 
रश्मिका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पुष्पा-2' को लेकर भी काफी खुश हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक बार फिर अल्लू अर्जुन के साथ बनी है। फिल्म 'पुष्पा' में रश्मिका के रोल को दर्शकों ने काफी पसंद किया, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि 'पुष्पा-2' में भी उन्हें दर्शकों का प्यार मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें