फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय सेतुपति के जन्मदिन पर 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' का पोस्टर रिलीज, फैंस को पसंद आया एक्टर का स्टाइलिश अंदाज

Fri, 16 Jan 2026 12:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Slumdog 33 Temple Road: विजय सेतुपति का आज 48वां जन्मदिन के। इस खास अवसर पर, निर्देशक पुरी जगन्नाथ ने अपनी फिल्म का पोस्टर जारी किया है। फिल्म का नाम 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' है।

 
विज्ञापन
विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय सेतुपति की नई पैन-इंडिया फिल्म का नाम आधिकारिक तौर पर घोषित हो गया है। इस फिल्म का पहले नाम पुरी सेतुपति था, लेकिन अब इसका आधिकारिक नाम है- 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड'।
विज्ञापन

'स्लम डॉग' 33 टेंपल रोड का पोस्टर रिलीज
आज फिल्म निर्माताओं ने विजय सेतुपति के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में विजय का दमदार लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। निर्माताओं ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, 'झुग्गी-झोपड़ियों से... एक ऐसा तूफान उठता है, बेबाक और असली जिसे कोई रोक नहीं सकता।'
विज्ञापन

'स्लमडॉग 33' के बारे में
फिल्म के निर्देशक पुरी जगन्नाथ हैं। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर मिलकर बनाएंगे। फिल्म में विजय सेतुपति एक बहुत ताकतवर और बेबाक किरदार निभाएंगे। विजय की यह पैन-इंडिया फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी- तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम। इस फिल्म में विजय के अलावा तब्बू, संयुक्ता, दुनिया विजय, ब्रह्माजी और वीटीवी गणेश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। हर्षवर्धन रामेश्वर संगीत निर्देशक हैं।

यह भी पढें: अर्सलान गोनी ने छीना सुजैन खान का फोन, वीडियो कॉल पर नजर आया यह एक्टर; वायरल हो गया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें