फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyamani: इंटर रिलीजन मैरिज के बाद प्रियामणि हुई थीं ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार? बोलीं- हमारे बच्चे...

Thu, 27 Feb 2025 03:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyamani: प्रियमणि और मुस्तफा राज की सगाई 2016 में हुई थी और एक साल बाद उन्होंने 2017 में बेंगलुरु में शादी कर ली थी। मुस्तफा के साथ अपनी इंटर रिलीजन शादी के बाद झेली गई नकारात्मकता के बारे में खुलकर बातचीत की है।
विज्ञापन
शादी के बाद प्रियामणि हुई थीं ट्रोलिंग का शिकार - फोटो : इंस्टाग्राम@pillumani/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेत्री प्रियामणि ने 2017 में फिल्म मेकर मुस्तफा राज से शादी की थी। उनके लिए यह मौका जश्न मनाने का था, लेकिन उनकी इंटर रिलीजन मैरिज ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियामणि ने खुलासा किया कि सोशल मीडिया पर 'लव जिहाद' के नाम पर मजाक ने उन्हें कितना परेशान किया।
विज्ञापन

शादी के बाद प्रियामणि को हुई काफ मुश्किलें 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में प्रियामणि ने कहा, "जब मैंने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की तो मैं बस इस खुशी के पल को उन लोगों के साथ शेयर करना चाहती थी। लेकिन मुझे नहीं पता कि किस वजह से बेवजह नफरत फैलनी शुरू हो गई और लव जिहाद के आरोप लगने लगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब कल हमारे बच्चे होंगे तो वे ISIS में शामिल हो जाएंगे।"

कभी नहीं दिया ऑनलाइन ट्रोलिंग का जवाब
प्रियामणि ने आगे कहा, "मैं समझती हूं कि मैं मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। लेकिन आप किसी ऐसे व्यक्ति पर हमला क्यों करना चाहते हैं, जो इन चीजों का हिस्सा ही नहीं है? शुरुआत के 2 से 3 दिनों तक यह मुझ पर भारी पड़ा क्योंकि मुझे बहुत सारे संदेश मिलते रहे। अब भी, अगर मैं उनके साथ कुछ पोस्ट करती हूं, तो दस में से नौ कमेंट हमारे धर्म या जाति के बारे में होते हैं।" हालांकि, प्रियामणि ने बताया कि उन्होंने कभी भी ऑनलाइन ट्रोल्स का जवाब नहीं दिया, क्योंकि वह उन्हें एक मिनट की प्रसिद्धि नहीं देना चाहती थीं।
विज्ञापन

किस फिल्म में नजर आएंगी प्रियामणि
काम की बात करें तो प्रियामणि को हाल ही में मलयालम थ्रिलर ऑफिसर ऑन ड्यूटी में देखा गया था, जो इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई थी। पिछले साल, वह हिंदी फिल्मों मैदान और आर्टिकल 370 में भी नजर आई थीं। वह अगली बार जन नायकन में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें:
Shahid Kapoor: ईशान खट्टर ने शाहिद कपूर के साथ शेयर कीं शर्टलेस तस्वीरें, 'भाभी' मीरा राजपूत के साथ ली सेल्फी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें