फिल्म एल2: एम्पुरान में मोहनलाल निभा रहे हैं मुख्य भूमिका
- फोटो : इंस्टाग्राम@mohanlal
मोहनलाल को तीसरी बार निर्देशित किया
पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ में भी मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं। वह तीसरी बार इस दिग्गज अभिनेता को निर्देशित कर रहे हैं। वह खुद को लकी मानते हैं कि इतनी बार मोहनलाल के साथ काम करने का मौका मिला। निर्देशक कहते हैं, ‘मोहनलाल सर के कारण ही हमारी पीढ़ी सिनेमा का हिस्सा बनी है। मैं खुद को लकी मानता हूं कि आज उनके बगल में बैठा हूं और उन्हें तीन बार निर्देशित कर चुका हूं।’
ये खबर भी पढ़ें:
Hindi Movies: 'अय्या' से लेकर 'नाम शबाना' तक, हिंदी सिनेमा में भी अभिनय का दम दिखा चुके हैं पृथ्वीराज
रजनीकांत की प्रतिक्रिया से मिली खुशी
निर्देशक और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को भी निर्देशित करने का मौका मिला था, आगे चलकर ऐसा मुमकिन नहीं हो पाया। लेकिन हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म का ट्रेलर उन्होंने रजनी सर को दिखाया। रजनीकांत ने उनको बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी। पृथ्वीराज सुकुमारन कहते हैं, ‘कुछ दिन पहले, मुझे रजनी सर से मिलने और उन्हें फिल्म का ट्रेलर दिखाने का मौका मिला। उन्होंने जो कुछ भी फिल्म के बारे में कहा, वह मेरे लिए किसी अवॉर्ड से कम नहीं है। मैं इन बातों को, यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा।’ फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ 27 मार्च को मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।