फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malayalam Cinema: रिपोर्ट से मचे हड़कंप के बाद आई पृथ्वीराज सुकुमारन की प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात

Mon, 26 Aug 2024 07:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने अफरा तफरी मचा दी है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब मशहूर फिल्म अभिनेता और निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 
विज्ञापन
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में आई जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट ने सिनेमा जगत में हड़कंप मचा दिया है। इस रिपोर्ट के बाद से एक अभिनेत्री ने चार बड़े अभिनेताओं पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। निर्देशक रंजीत और एक्टर सिद्दीकी पर भी इसी तरह के आरोप लग चुके हैं। इन आरोपों के बाद दोनों को मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (एएमएमए) में अपने पदों से इस्तीफा तक देना पड़ा। 
विज्ञापन

Zakir Khan: टीवी पर आते ही जाकिर की फीस बल्लियों उछली, लेकिन क्या आपको पता है कितनी आई पहले हफ्ते की टीआरपी?

पृथ्वीराज सुकुमारन ने दी प्रतिक्रिया
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुरान ने अब हेमा कमेटी की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अगर आरोप लगाए गए हैं तो इसकी गहनता से जांच की जानी चाहिए। इन जांचों में अगर आरोप सही साबित होते हैं तो दोषियों को कठोर सजा दिया जाना चाहिए। वहीं, अगर आरोप झूठे निकलते हैं, तो भी कठोर दंड दिया जाना चाहिए। इन आरोपों को बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि यह एक ऐसी प्रक्रिया की शुरुआत है जो हमारे सामने मौजूद सभी बातों को स्पष्ट कर देगी।"
विज्ञापन


रिपोर्ट में चौंका देने वाले हुए खुलासे
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को सुर्खियों में लाने वाली इस रिपोर्ट में  कई हैरान कर देने वाली बातें लिखी हैं। इसमें बताया गया है कि मलयालम इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ कम से कम 17 तरह के शोषण किए गए हैं। रिपोर्ट में लेडीज टॉयलेट, चेंजिंग रूम जैसी सुविधा न होने के साथ ही वेतन में भेदभाव और काम के बदले यौन संबंध बनाने की मांग जैसे तमाम तरह के शोषण किए जाने की बात का खुलासा किया गया है।
Emergency: 'इमरजेंसी' का पहला गाना 'सिंहासन खाली करो' जारी, कंगना रणौत ने गीत को लेकर कह दी यह बड़ी बात

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें