वायरल तस्वीर-वीडियो पर मचा बवाल
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दर्शन थुगुदीपा के साथ बैठे लोगों में उपद्रवी शीटर विल्सन गार्डन नागा और अन्य कैदी नागराज और कुल्ला सीना शामिल हैं। नागराज अभिनेता के मैनेजर और मामले में सह आरोपी भी हैं। इतना ही नहीं दर्शन का एक शख्स के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक कथित वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस बात की पुष्टी नहीं है कि यह तस्वीर और वीडियो जेल परिसर के अंदर की है या फिर अतीत में कहीं और की। साथ ही यह किसी अन्य की तस्वीर और वीडियो के साथ छेड़छाड़ भी हो सकती है।
मृतक रेणुकास्वामी के पिता ने की जांच की मांग
हालांकि, वायरल तस्वीर पर बवाल मच चुका है। मृतक रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथ एस शिवनागौद्रू ने इसकी जांच करने और इसके पीछे के लोगों को सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'ऐसी बातों से यह भावना पैदा हो रही है कि सीबीआई जांच होनी चाहिए। तस्वीर देखकर मुझे आश्चर्य हो रहा है कि वह (दर्शन) अन्य लोगों के साथ हाथ में सिगरेट लिए हुए हैं और कॉफी पी रहे हैं। हमें संदेह हो रहा है कि वह जेल में हैं या नहीं। जेल को जेल ही रहना चाहिए, कुछ और नहीं बनना चाहिए।'
Deepika Padukone: 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी, 'ब्रह्मास्त्र 2' में अमृता के किरदार में लौटेंगीं दीपिका
भाजपा नेता का फूटा गुस्सा
रेणुकास्वामी के पिता ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के न्याय के वादे को याद करते हुए आगे कहा, 'दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए और इससे मेरे बेटे की आत्मा को शांति मिलनी चाहिए। मैं अपने बेटे को खोने का दर्द जानता हूं... हम बहुत दुखी हैं। हमें अब भी पुलिस और सरकार पर भरोसा है।' वहीं, विपक्षी भाजपा ने मांग की है कि गृह विभाग के मंत्री लोगों को यह स्पष्ट करें कि परप्पाना अग्रहारा जेल एक जेल है या महल। पार्टी नेता और एमएलसी एन रवि कुमार ने एक बयान में कहा, यह बेहद निंदनीय है कि जेल अधिकारियों और पुलिस विभाग के जरिए दर्शन को शाही ट्रीटमेंट दी जा रही है।
Kriti Sanon: कृति सेनन ने बांधे शाहरुख खान के तारीफों के पुल, किंग खान को बताया ‘कूल’
कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना
एन रवि कुमार ने अपने बयान में आगे कहा, 'यह कांग्रेस के कुशासन की पराकाष्ठा है... यह राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करता है। गृह विभाग पूरी तरह से विफल हो गया है।' उन्होंने सरकार से मामले की तुरंत जांच करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि भविष्य में जेल में ऐसी घटनाएं न हों।