फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daaku Maharaaj: तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़, रद्द हुआ बालकृष्ण के 'डाकू महाराज' का प्री-रिलीज इवेंट

Thu, 09 Jan 2025 09:10 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में हुई भगदड़ के बाद साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण अपनी आगामी फिल्म 'डाकू महाराज' के प्री-रिलीज इवेंट को मेकर्स ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
डाकू महाराज - फोटो : इंस्टाग्राम: @balayyababu_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुपति में वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ के बाद साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्ण अपनी आगामी फिल्म 'डाकू महाराज' के प्री-रिलीज इवेंट को मेकर्स ने रद्द कर दिया है। इस भगदड़ में छह लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मेकर्स ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
ट्वीट में मेकर्स ने लिखा, 'डाकू महाराज प्री-रिलीज इवेंट अपेडट। तिरुपति में हाल ही में हुई घटनाओं से हमारी टीम बहुत आहत है। भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में ऐसी घटना देखना दिल दहला देने वाला है। यह लाखों लोगों के लिए भक्ति, आशा और हमारे परिवारों की परंपराओं का एक हिस्सा है'।

फैंस से मांगा समर्थन
ट्वीट में लिखा है, 'परिस्थितियों को देखते हुए हमें लगता है कि डाकू महाराज प्री रिलीज इवेंट को प्लान के अनुसार नहीं किया जा सकता इसलिए लोगों की भक्ति और भावनाओं का सम्मान करते हुए हमने आज के कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय लिया है। हम इस कठिन समय में आपसे समझ और समर्थन की आशा करते हैं'।
 
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म
'डाकू महाराज' मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में बालकृष्ण जबरदस्त भूमिका में नजर आने वाले हैं, साथ ही बॉबी सिम्हा, उर्वशी रौतेला, श्रद्धा श्रीनाथ, प्रज्ञा जायसवाल और चांदनी चौधरी जैसे कलाकारों की टुकड़ी भी है। इस फिल्म के लिए प्री रिलीज इवेंट 9 जनवरी को शाम 5 बजे अनंतपुर के श्रीनगर कॉलोनी, आंध्र प्रदेश में होना था, इसे  भगदड़ के कारण रद्द कर दिया गया है।
 

Honey Rose: अभिनेत्री का पीछा करने वाले व्यापारी पर हुई बड़ी कार्रवाई, एसआईटी ने हिरासत में लिया


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें