फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVCU 3: बड़ा एलान करने की तैयारी में प्रशांत वर्मा, क्या बनाने जा रहे महिला सुपरहीरो पर आधारित फिल्म?

Wed, 09 Oct 2024 08:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रशांत वर्मा अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स की नई फिल्म का कल एलान करने जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी यह फिल्म महिला सुपरहीरो पर आधारित हो सकती है। 
विज्ञापन
प्रशांत वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @prasanthvarmaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक प्रशांत वर्मा के लिए यह साल काफी ज्यादा अच्छा रहा है। उन्होंने 2024 की शुरुआत में ही हनुमान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण के बेटे मोक्षज्ञ को लेकर एक फिल्म की घोषणा की है। हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी भी प्री-प्रोडक्शन के चरण में है। इस बीच प्रशांत फैंस को एक और बड़ा तोहफा देने की तैयारी में हैं। 

Ajaz Khan: फिर बढ़ेंगी एजाज खान की मुश्किलें! ड्रग्स मामले में अभिनेता के ऑफिस में कस्टम विभाग का छापा
विज्ञापन


प्रशांत ने साझा किया अपडेट

दरअसल, प्रशांत वर्मा अपने सिनेमैटिक यूनिवर्स के तीसरे चरण का विस्तार करने जा रहे हैं। इसको लेकर कल यानी 10 अक्तूबर की सुबह 10:10 बजे आधिकारिक घोषणा की जाएगी। निर्देशक ने इस बात की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।  
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 के ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंचीं माधुरी, वीडियो संदेश के जरिए बताई वजह

विज्ञापन

महिला सुपरहीरो पर आधारित होगी फिल्म?

उनके साझा किए गए दिलचस्प पोस्टर में एक लाल बिंदी नजर आ रही है, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि पीवीसीयू 3 एक महिला सुपरहीरो चरित्र पर केंद्रित फिल्म होगी। अमर उजाला के साथ साक्षात्कार में प्रशांत वर्मा अपनी इस फिल्म को लेकर संकेत दिए थे। 
Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer X Review: 'न हंसी आई और न डर ही लगा', 'भूल भुलैया 3' का ट्रेलर देखकर बोले दर्शक


इस अभिनेत्री के नाम पर चर्चाएं तेज

बता दें कि एक अन्य इंटरव्यू में अभिनेत्री ज्ञानेश्वरी कंड्रेगुला ने जानकारी दी थी कि वह हनुमान के बाद प्रशांत वर्मा की अगली फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगी। इन संकेतों से अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी फिल्म में अभिनेत्री नजर आ सकती हैं। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि आधिकारिक एलान में प्रशांत किन चीजों से पर्दा उठाते हैं।

Triptii Dimri: इस सीन के बाद तृप्ति से माफी मांगती थीं ‘बुलबुल’ की निर्देशक, कहानी सुन सहम जाती थीं अभिनेत्री

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें