क्या है पूरा मामला?
दीपके ने लिखा, 'हिंगोली जिले के लिंबाला गांव वालों के लिए पहली बड़ी जीत। शराबी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। मैं यह जीत अब्दुल और उनके पिता को समर्पित करना चाहता हूं। जैसा कि अब्दुल ने कल कहा था- 'अब रुकना नहीं है, स्कूल ठीक करके ही रहेंगे।' वह स्कूल प्रिंसिपल को सस्पेंड कराने के लिए ग्रामीणों के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए थे।
क्या बोले प्रकाश राज?
प्रकाश राज ने वीडियो शेयर किया और इस घटनाक्रम पर खुशी जताते हुए एक नोट लिखा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हाल ही में इस्तेमाल किए गए शब्द 'दिमागी नक्सल' पर तंज कसा गया।
अभिनेता ने लिखा 'धन्यवाद कॉकरोचेस। यह सिस्टम से जवाबदेही की मांग करने वाले नागरिकों की ताकत है। दिमागी बनो.. अंधभक्त नहीं (सवाल पूछो, गुलाम मत बनो। अपने दिमाग का इस्तेमाल करो, अंधविश्वास मत करो)।' बस पूछ रहा हूं। स्कूल ठीक करो।'