फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raaka Movie: क्या अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में नजर आएंगे हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ? मिला फिल्म से जुड़ा यह अपडेट

Wed, 19 Aug 2026 02:36 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raaka Movie Cast: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मच अवेटेड फिल्म ‘राका’ इन दिनों काफी चर्चा में है। अब फिल्म के लिए बड़े हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ का नाम भी सामने आ रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
राका फिल्म में विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘राका’ को डायरेक्टर एटली बना रहे हैं और इसमें अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आएंगी। अब फिल्म से हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

विदेश में होगा विल स्मिथ का शूट?

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल स्मिथ फिल्म में एक अहम विलेन का किरदार निभा सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके लुक और कॉस्ट्यूम को भी फाइनल कर लिया गया है। अब मेकर्स उनके शूट की तारीखों को तय करने में जुटे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विल स्मिथ फिल्म के एक आगामी विदेशी शेड्यूल में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। वह पिछले साल से फिल्म के मेकर्स के संपर्क में हैं। अब उनकी उपलब्धता के हिसाब से शूटिंग का प्लान तैयार किया जा रहा है।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि विल स्मिथ की शूटिंग किस देश या लोकेशन पर होगी। मेकर्स उनकी डेट्स फाइनल होने का इंतजार कर रहे हैं।

राका - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures

‘राका’ में दिखेगा अल्लू अर्जुन का नया अवतार
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का नाम पहले AA22xA6 रखा गया था। 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म का आधिकारिक नाम ‘राका’ रखा गया था। इसी के साथ उनका पहला लुक भी जारी किया गया था।

पोस्टर में अल्लू अर्जुन गंजे लुक में नजर आए थे। उनके चेहरे के एक हिस्से को भेड़िए जैसे जानवर का रोएंदार हाथ ढकता दिखाई दिया था, जिसके नुकीले पंजे फिल्म की कहानी को लेकर रहस्य और रोमांच बढ़ा रहे थे।

विज्ञापन

दीपिका-राका-रश्मिका - फोटो : X

फिल्म की कास्ट और बजट

  • फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं।
  • इसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के अलावा रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन फिल्म है, जिसे करीब 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनाया जा रहा है।
  • फिल्म को सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहा है।  

ये भी पढ़ें- Akshay Khanna: 'धुरंधर' के बाद 'महाकाली' में दर्शकों को हैरान करने को तैयार अक्षय खन्ना, सामने आया पहला लुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें