फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Saab: क्या कम कीमत पर बेच दिए गए 'राजा साब' के ऑडियो अधिकार? यहां जानें सच्चाई

Sat, 21 Sep 2024 12:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रभास अपनी आगामी फिल्म राज साब को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन मारुति कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर दावे किए गए थे कि इसके ऑडियो अधिकार कम दाम पर बेच दिए गए हैं। हालांकि, अब इसके पीछे की सच्चाई सामने आ गई है। 
विज्ञापन
द राजा साब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़े सितारों में प्रभास का नाम भी शामिल है। हाल ही में उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ (ग्रॉस) रुपये की कमाई के साथ इसे ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया था। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही राजा साब नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: गौरी खान से कुछ नहीं छिपाते शाहरुख खान, अपने अफेयर की खबरों पर अभिनेता ने कह दी थी ऐसी बात

क्या कम कीमत पर बेचे गए ऑडियो अधिकार
राजा साब एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मारुति कर रहे हैं। पिछले काफी समय से इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। उन्हीं में से एक अफवाह यह भी थी कि राजा के ऑडियो के अधिकार को बहुत कम कीमत पर बेच दिया गया है। अब फिल्म की टीम ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बताया है कि इन खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। 
विज्ञापन


अभी नहीं आएगा टीजर!
इसके अलावा सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर एक और खबर तेजी से फैल रही थी  कि प्रभास के जन्मदिन पर 23 अक्तूबर के दिन इस फिल्म का टीजर जारी किया जाएगा। हालांकि, यह बात भी पूरी तरह से गलत है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के  मुताबिक फिलहाल, इस टीजर को रिलीज करने की निर्माताओं की कोई योजना नहीं है। 

इन फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास
राजा साब के स्टारकास्ट की बात करें तो प्रभास के साथ इस फिल्म में मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे अगले साल यानी 2025 में रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म के अलावा प्रभास के पास और भी कई बड़े बजट की फिल्में हैं। वह संदीप रेड्डी वंगा की स्पिरिट और प्रशांत नील की फिल्म सलार के दूसरे भाग में दिखने वाले हैं।
Box Office Collection Report: पहले दिन नहीं दिखा 'युद्रा' का कमाल, 'स्त्री 2' ने फिर से पकड़ी रफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें