फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas Spirit: प्रभास की 'स्पिरिट' को लेकर आया नया अपडेट, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दी जानकारी

Sun, 30 Mar 2025 05:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhas Spirit Update: प्रभास की आगामी फिल्म स्पिरिट की शूटिंग को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है, जिसे खुद फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने शेयर किया है। 
विज्ञापन
प्रभास की स्पिरिट को लेकर आई नई जानकारी - फोटो : इंस्टाग्राम@sandeepreddy.vanga, actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैन इंडिया स्टार प्रभास इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिनमें से फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसे खुद फिल्म के निर्देशक ने शेयर किया है। 
विज्ञापन

 

'स्पिरिट' की नई लोकेशन शूट मैक्सिको  
123 डॉट कॉम के अनुसार, आज, उगादि पर्व के खास मौके पर, संदीप रेड्डी वांगा ने एक नया अपडेट दिया, जिससे प्रभास के प्रशंसक बेहद खुश हैं। संदीप ने बताया कि वह और उनकी टीम हाल ही में मैक्सिको गए थे, जहां उन्होंने फिल्म की शूटिंग को लेकर खास जगह देखी हैं। उन्होंने यह बताया कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा मैक्सिको में ही शूट किया जाएगा, जिससे फिल्म में अंतरराष्ट्रीय तड़का नजर आएगा। टीम जल्द ही मैक्सिको जाकर लोकेशन फाइनल कर लेगी, ताकि आगे की शूटिंग शुरू हो सके। 
 

फिल्म 'स्पिरिट'
संदीप रेड्डी वांगा, भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वांगा इस फिल्म मिलकर बना रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग की जानकारी से प्रभास के फैंस बेहद खुश हैं। प्रभास के प्रशंसकों को यह जानने की उत्सुकता है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। फिल्म को भद्रकाली पिक्चर्स और टी-सीरीज मिलकर बना रहे हैं। संगीत हर्षवर्धन रामेश्वर तैयार कर रहे हैं। यह फिल्म 2026 या उसके बाद कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
 
विज्ञापन

प्रभास का वर्कफ्रंट
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' के अलावा साउथ अभिनेता प्रभास 'द राजा साब' में नजर आएंगे। मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म है 'द राजा साब'। फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, ऋद्धि कुमार और संजय दत्त के महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा जनवरी 2024 में की गई थी। 

यह भी पढ़ें:
Mahesh Babu: महेश बाबू की पत्नी नम्रता और बेटी सितारा ने मनाया उगादि का जश्न, अभिनेता ने भी दी फैंस को बधाई..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें