फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
क्यों हुई थी प्रभास की ट्रोलिंग?
'द राजा साब' की रिलीज के बाद जब प्रभास के एक्शन सीन्स की आलोचना हुई थी, तब एक पार्कौर एथलीट ने सेट से एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में कहानी का एक अलग पहलू देखने को मिला था। वीडियो में प्रभास को एक फाइट सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए देखा गया था।
वीडियो में प्रभास एक्शन सीन की तैयारी से पहले अपना मेकअप करवाते नजर आए। इसके बाद वे शूटिंग के लिए तैयार होते हैं। हालांकि, वीडियो में कुछ सीन्स के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल भी दिखाई दिया था।