फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: प्रशांत वर्मा की फिल्म में नजर आएंगे प्रभास? आज हैदराबाद में फिल्म के लुक टेस्ट में होंगे शामिल

Wed, 26 Feb 2025 10:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prabhas: पैन-इंडिया स्टार प्रभास वर्तमान में बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया हॉरर थ्रिलर, द राजा साब पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा प्रभास एक और फिल्म के लिए कमर कस रहे हैं।
विज्ञापन
प्रशांत वर्मा के साथ फिल्म करेंगे प्रभास? - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास इन दिनों अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म द राजा साब को लेकर लगातार सुरिख्यों में बने हुए हैं। अभिनेता प्रभास के पास कई आगामी फिल्में शामिल हैं, जो अगले कुछ सालों में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी, जिनमें कन्नप्पा, फौजी, स्पिरिट, सालार 2 और कल्कि 2 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इन सभी शानदार फिल्मों के अलावा प्रभास के पास एक और फिल्म शामिल हो गई है।
विज्ञापन

प्रशांत वर्मा की फिल्म में नजर आ सकते हैं प्रभास
प्रभास के पास द राजा साब, कन्नप्पा, फौजी, स्पिरिट, सालार 2 और कल्कि 2 जैसे दमदार फिल्मों के अलावा एक और फिल्म इस लिस्ट में शामिल है गई है। प्रभास अब फिल्म हनु-मान के निर्देशक प्रशांत वर्मा से एक खास प्रोजेक्ट के बारे में बातचीत कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास आज हैदराबाद में प्रशांत वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म के लिए लुक टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं। बहरहाल, अभी आधिकारिक तौर पर इस फिल्म को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।
 

फिल्म का निर्माण कन्नड़ प्रोडक्शन हाउस के तहत किया जाएगा
प्रभास-प्रशांत वर्मा की इस परियोजना को होम्बले फिल्म्स द्वारा वित्तपोषित किया जाएगा, जो पहले केजीएफ फ्रैंचाइजी और सालार जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का कन्नड़ प्रोडक्शन हाउस है। लुक टेस्ट के बाद इस प्रोजेक्ट के बारे में अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। बहरहाल, प्रभास के प्रशंसक उनकी एक और आगामी फिल्म के बारे में जानकारी मिलने पर बेहद खुश हैं और उनकी फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के 3 साल पूरे होने का मनाया जश्न, किरदार के आर्टवर्क को किया शेयर
विज्ञापन

द राजा साब
बहरहाल, प्रभास के इन सभी आगामी प्रोजेक्ट्स में सबसे पहले उनकी आगामी फिल्म 'राजा साब' रिलीज हो रही है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें