फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: फैंस के लिए खुशखबरी, सामने आई ‘OG’ की रिलीज डेट; जानें कब आ रही है फिल्म

Mon, 26 May 2025 12:28 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

They Call Him OG Release Date: पवन कल्याण के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज डेट के बाद पावर स्टार पवन की फिल्म ओजी की रिलीज डेट भी तय हो चुकी है।
विज्ञापन
फिल्म ओजी - फोटो : एक्स - DVVMovies
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन कल्याण दो प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'ओजी' की शूटिंग काफी समय से चल रही है। वहीं आज फिल्म निर्माताओं ने OG की रिलीज डेट बताकर पवन के फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन

फिल्म निर्माताओं का पोस्ट
ओजी के निर्माताओं ने आज एक्स पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। निर्माताओं ने एक ब्लैक रंग का पेज शेयर किया, जिस पर लिखा फाइरिंग वर्ल्डवाइड 25 सितंबर 25, They Call Him OG। इसके साथ कैप्शन में लिखा, '25 सितंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फायरिंग... #OGonSept25 #TheyCallHimOG #OG'
विज्ञापन

फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस उत्साहित
पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ओजी की रिलीज तारीख 25 सितंबर 2025 तय हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही पूरी हो जाएगी। इमरान हाशमी इसमें मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत थमन ने दिया है। प्रशंसक इस खबर से बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि फिल्म लंबे समय से बन रही है। एक फैन ने लिखा, 'त्यौहार जल्दी आ रहा है', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि चुनावों से पहले ही "मुख्य एक्शन दृश्य" शूट कर लिए गए होंगे...'

यह भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा, '....आज संडे है मेरी जान'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें