बिना इजाजत हुआ इवेंट
गुरुवार को हैदराबाद में लूलू मॉल के मैनेजमेंट और इवेंट आयोजक पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने पीटीआई को बताया कि एक सेलिब्रिटी को बुलाया गया। बिना इजाजत इवेंट आयोजित करने पर मॉल के मैनेजमेंट और इवेंट आयोजक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सुरक्षा इंतजामों से जुड़े नतीजों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
परेशान दिखीं अभिनेत्री
बुधवार शाम को मॉल में बड़ी संख्या में फैंस जमा हो गए, और इवेंट में अफरा-तफरी मच गई। इवेंट के वीडियो में निधि भीड़ से घिरी हुई और परेशान दिख रही हैं। उनकी टीम उन्हें भीड़ से बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।
इवेंट में मौजूद थे कई कलाकार
गाने को बुधवार शाम 5 बजे मॉल में लॉन्च किया जाना था। हालांकि इसमें काफी देरी हुई। इवेंट में एक्टर प्रभास, रिद्धि कुमार, डायरेक्टर मारुति, प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद और म्यूजिक कंपोजर थमन भी मौजूद थे।
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
मारुति के डायरेक्शन में बनी 'द राजा साब' एक हॉरर-फैंटेसी ड्रामा है, जो 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं, साथ ही निधि अग्रवाल, संजय दत्त, बोमन ईरानी, जरीना वहाब, मालविका मोहनन और ऋद्धि कुमार भी हैं।