प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (10 नवंबर) दिग्गज फिल्म अभिनेता थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके शानदार अभिनय करियर को याद किया। पीएम ने कहा कि कई पीढ़ियों के दर्शकों के साथ जुड़ने की क्षमता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “लोकप्रिय फिल्मी हस्ति थिरु दिल्ली गणेश जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्हें बेजोड़ अभिनय कौशल का आशीर्वाद प्राप्त था। उन्होंने हर भूमिका को शानदार ढंग से निभाया और कई पीढ़ियों के दर्शकों के साथ जुड़ने की उनकी क्षमता के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। उन्हें थिएटर का भी शौक था। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”
80 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के लगभग सभी सितारों के साथ काम करने वाले दिल्ली गणेश का शनिवार रात (9 नवंबर) को 80 साल की उम्र में निधन हो गया था। इंस्टाग्राम पर उनके बेटे महादेवन ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने जानकारी दी कि यह खराब स्वास्थ्य के चलते उनके देहांत हो गया। उनके बेटे ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे पिता श्री दिल्ली गणेश का 9 नवंबर को रात करीब 11 बजे निधन हो गया।"
इन पुरस्कारों से हो चुके थे सम्मानित
उन्होंने पासी (1979) में अपने अभिनय के लिए तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार विशेष पुरस्कार जीता और 1994 में कलैमामणि पुरस्कार सहित कई राज्य सम्मान प्राप्त किए। बता दें कि अभिनेता दिल्ली गणेश का अंतिम संस्कार 11 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा । उनके निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के सेलेब्स अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Singham Again Flop: रिलीज के 10वें दिन फ्लॉप घोषित हुई ‘सिंघम अगेन’, बजट की बराबरी से भी अभी कोसों दूर