फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Reddy: 'अर्जुन रेड्डी' के सात साल पूरे होने पर विजय ने कर दी ये खास मांग, निर्देशक भी नहीं कर सके इनकार

Sun, 25 Aug 2024 08:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजय देवरकोंडा, संदीप रेड्डी वंगा - फोटो : एक्स- विजय देवरकोंडा
विज्ञापन
फिल्म अर्जुन रेड्डी विजय देवरकोंडा के साथ निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा के दिल के भी बेहद करीब है। इस फिल्म ने दोनों ही कलाकारों को लोगों के बीच खास पहचान दिलाई। हाल ही में इस फिल्म ने अपनी रिलीज के सात साल पूरे कर लिए। फिल्म के मुख्य अभिनेता ने खास अंदाज में फिल्म की सातवीं सालगिरह का जश्न मनाया है। 
विज्ञापन

Gulshan Devaiah: 'आप सबसे खराब अभिनेताओं में से एक हैं...,' आलोचना पर गुलशन देवैया ने दिया करारा जवाब

विजय ने लिखा खास नोट
विजय ने अर्जुन रेड्डी की वर्षगांठ पर फिल्म से जुड़ीं कई तस्वीरें साझा करते हुए निर्देशक के लिए एक खास नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "10 साल की सालगिरह पर लोगों को अर्जुन रेड्डी का पूरा संस्करण दें। मुझे यकीन नहीं होता कि 7 साल हो गए हैं, इतने सारे पल याद हैं जैसे कि ये पिछले साल की बात हो।"
विज्ञापन


संदीप ने भी भरी हामी
अभिनेता की ओर से फिल्मकार संदीप रेड्डी वांगा से अर्जुन रेड्डी के दूसरे संस्करण को रिलीज करने के अनुरोध से अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसके पूर्ण संस्करण को फिर से रिलीज किया जा सकता है। विजय की इस पोस्ट का जवाब देते हुए फिल्म के निर्देशक ने एक्स पर लिखा, "विजय.... निश्चित रूप से हमें 10वीं वर्षगांठ पर ऐसा करना चाहिए। आज आपकी बहुत याद आ रही है।"

सुपरहिट रही थी अर्जुन रेड्डी
विजय देवरकोंडा के अलावा अर्जुन रेड्डी में शालिनी पांडे ने प्रीति का किरदार निभाया था। यह फिल्म अर्जुन रेड्डी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गुस्सैल सर्जन है और गुस्से की समस्या से जूझता है। हालांकि, प्रीति से मिलने और उससे प्यार करने के बाद उसकी जिंदगी में एक नया मोड़ आता है। साल 2017 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और यह विजय के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई।
Paras Chhabra: विद्या बालन और इमरान हाशमी की इस फिल्म में पारस ने निभाया है एक सेकंड का रोल, कहा-सीन काट दिया


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें