फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peddi Movie: बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का तूफान, 9 दिनों में कमाए इतने करोड़; बनी 2026 की नंबर 1 साउथ फिल्म

Sat, 13 Jun 2026 06:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Peddi Movie: राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म 9 दिनों में इस साल की साउथ इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जानिए इसका कलेक्शन। 

विज्ञापन
पेद्दी फिल्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘पेद्दी’ का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को हुआ था, जबकि फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई। रिलीज के बाद से ही फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। अब फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 

9 दिन में कमाए इतने करोड़ 

विज्ञापन

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में दुनियाभर में 366 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यह 2026 में साउथ इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

जैसे ही फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में पहुंची, इसकी कमाई 300 करोड़ के पार निकल गई। मेकर्स ने घोषणा करते हुए बताया कि ‘पेद्दी’ अब 2026 की नंबर 1 ग्रॉसर बन चुकी है।

पेद्दी - फोटो : एक्स

फिल्म की स्टारकास्ट 
इस फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं। उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

फिल्म को वेंकट सतीश किलारू ने वृद्दि सिनेमाज के बैनर तले बनाया है। इसके साथ माइथ्री मूवी मेकर्स और आईवीवाई एंटरटेनमेंट ने भी सहयोग किया है। नॉर्थ इंडिया में इस फिल्म को जियो स्टूडियोज ने रिलीज किया, जिसने पहले ‘धुरंधर’, ‘धुरंधर द रिवेंज’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्मों के साथ सफलता हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- ‘हिम्मत बनाए रखो’, कुनिका और शहबाज बादेशा ने किया प्रणित मोरे का समर्थन; ‘370 बिरयानी’ विवाद पर कही ये बात

विज्ञापन

पेद्दी - फोटो : एक्स
'पेद्दी' फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा की है, जो खेल की दुनिया में संघर्ष करते हुए आगे बढ़ता है। इस दौरान उसे प्रतिद्वंद्विता, सम्मान और उम्मीदों के दबाव का सामना करना पड़ता है। इस किरदार के लिए राम चरण ने एक रेसलर के रूप में खुद को कई बार ट्रांसफॉर्म किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें