‘पेद्दी’ का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को हुआ था, जबकि फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर में रिलीज हुई। रिलीज के बाद से ही फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। अब फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
9 दिन में कमाए इतने करोड़
राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने सिर्फ 9 दिनों में दुनियाभर में 366 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यह 2026 में साउथ इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
जैसे ही फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में पहुंची, इसकी कमाई 300 करोड़ के पार निकल गई। मेकर्स ने घोषणा करते हुए बताया कि ‘पेद्दी’ अब 2026 की नंबर 1 ग्रॉसर बन चुकी है।