पेद्दी
- फोटो : यूट्यूब
दमदार टीजर रिलीज
'पेद्दी' एक गांव की पृष्ठभूमि पर बनी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस पहले शॉट में राम चरण का दमदार अंदाज देखने को मिला। शॉट की शुरुआत में राम चरण का किरदार क्रिकेट मैदान में कदम रखता है। कंधे पर बैट टांगे, बीड़ी पीते हुए और भीड़ की तालियों के बीच उसकी जोरदार एंट्री होती है। इसके बाद वह विशाल खेतों को पार करता है, अपनी तेज रफ्तार और ताकत दिखाता नजर आता है। टीजर के अंत में राम चरण का किरदार मैदान पर पहुंचते ही एक जोरदार शॉट मारता है और गेंद आसमान छूती नजर आती है।