फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atlee: क्या अल्लू अर्जुन के साथ पर्दे पर दिखेंगी ये बॉलीवुड अभिनेत्री? एटली की फिल्म पर आया नया अपडेट

Fri, 04 Apr 2025 12:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Atlee Upcoming Movie: एटली जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह एक बॉलीवुड अभिनेत्री को कास्ट करने की योजना बना रहे हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.... 
विज्ञापन
1 of 5
एटली-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक एटली ने बॉलीवुड में अपनी फिल्म 'जवान' से धमाल मचाया था। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा लीड रोल में थे। अब खबर है कि एटली अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार उनके हीरो अल्लू अर्जुन होंगे। फैंस यह जानने को बेताब हैं कि फिल्म की हीरोइन कौन होगी। तेलुगु सिनेमा की एक रिपोर्ट के मुताबिक एटली अपनी इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं। 
Five Nights At Freddys 2: 'फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज' के सीक्वल के टीजर को मिले कितने व्यूज, जोश-मैथ्यू की वापसी
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका को फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं एटली
रिपोर्ट में पहले बताया गया था कि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में कई एक्ट्रेसेस होंगी। अब ताजा खबर है कि एटली प्रियंका को एक अहम किरदार के लिए कास्ट करना चाहते हैं। प्रियंका इन दिनों तेलुगु सिनेमा में डेब्यू की तैयारी में हैं। वह एस एस राजामौली की अगली फिल्म में महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के दो शेड्यूल पूरे हो चुके हैं।
Bollywood Movie Sequel: इस साल सीक्वल से मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही है इन चर्चित फिल्मों की अगली कड़ी
विज्ञापन

3 of 5
राजामौली के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
राजामौली की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका
एस एस राजामौली की यह फिल्म तेलुगु में बन रही है, लेकिन 'बाहुबली' और 'आरआरआर' की तरह यह भी पैन-इंडिया रिलीज होगी। प्रियंका के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह उनकी भारतीय सिनेमा में लंबे समय बाद वापसी होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। 

4 of 5
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या पर्दे पर दिखेगी अल्लू-प्रियंका की जोड़ी?
वहीं, एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म भी पैन-इंडिया स्तर पर बनेगी। 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग पूरे देश में बढ़ गई है। अगर प्रियंका इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आईं तो यह जोड़ी बड़े पर्दे पर कमाल कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा हैं प्रियंका
प्रियंका के पास राजामौली की फिल्म के अलावा दो अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स भी हैं। वह 'हेड्स ऑफ स्टेट' और 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके पास वेब सीरीज 'सिटाडेल' का दूसरा सीजन भी है, लेकिन खबर है कि इसकी रिलीज में देरी हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें