फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की 'दंगल' से जुड़े इस शख्स ने 'पेद्दी' में किया अहम काम, फिल्म के निर्देशक ने दी अहम जानकारी

Wed, 03 Jun 2026 11:18 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Peddi: फिल्म 'पेद्दी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें राम चरण तीन खेलों में माहिर होंगे। अपने किरदार के लिए राम चरण ने काफी मेहनत की है। राम चरण के रोल को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।
 
विज्ञापन
पेद्दी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के बेहतरीन अभिनेता राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म 'पेद्दी' को लेकर चर्चा में है। इस बीच फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने खुलासा किया है कि राम चरण ने इस फिल्म के लिए तीन से चार महीने तक कुश्ती की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस काम के लिए उन्होंने उसी ट्रेनर को बुलाया था, जिसने फिल्म 'दंगल' में अभिनेता आमिर खान को ट्रेनिंग दी थी।
विज्ञापन

फिल्म दंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
तीन महीने ली ट्रेनिंग
मीडिया से बातचीत के दौरान, बुची बाबू सना से पूछा गया कि स्पोर्ट्स बैकग्राउंड वाली इस फिल्म के लिए उन्होंने क्या-क्या सावधानियां बरतीं। इस सवाल का जवाब देते हुए निर्देशक ने कहा, 'क्रिकेट एक ऐसा खेल है, जिसे हम सभी जानते हैं। मगर कुश्ती के मामले में हमने खास सावधानी बरती। हम उसी ट्रेनर को लेकर आए, जिसने फिल्म 'दंगल' में आमिर खान को कोचिंग दी थी। हमने तेलंगाना के पहलवानों को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया। हमने सभी कलाकारों को खास ट्रेनिंग दी। राम चरण ने इस फिल्म के लिए लगभग तीन से चार महीने तक कुश्ती की खास ट्रेनिंग ली।'

Ranveer Singh: 'डॉन 3' विवाद में आया नया मोड़! फिल्म संस्था FWICE के खिलाफ अदालत पहुंचे रणवीर सिंह

विज्ञापन

पेद्दी फिल्म ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
तीन खेलों में माहिर
आपको बता दें कि हाल ही में 'पेद्दी' का ट्रेलर जारी किया गया। इससे यह संकेत मिला था कि राम चरण इसमें एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जो क्रिकेट और कुश्ती सहित तीन खेलों में माहिर है। यह फिल्म 4 जून को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। इसे लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

'पेद्दी' की स्टारकास्ट
'पेद्दी' में एक मजबूत कास्ट है, जिसमें जान्हवी कपूर लीड रोल निभा रही हैं। सीनियर एक्टर शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी, ये सभी इस फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें