फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री पावला श्यामला का 75 साल की उम्र में निधन, बीमारी और आर्थिक तंगी बनी वजह; संघर्ष से भरा था जीवन

Tue, 28 Jul 2026 10:52 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Actress Pavala Syamala Passes Away: तेलुगु सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री पावला श्यामला का सोमवार को निधन हो गया। अभिनेत्री लंबे समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त थीं, उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से पावला श्यामला का निधन हो गया। 

विज्ञापन
तेलुगु अभिनेत्री पावला श्यामला - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री पावला श्यामला का सोमवार रात निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं और काफी समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से परेशान थीं। इसके अलावा वह आर्थिक तंगी का भी सामना कर रही थीं। उस्मानिया जनरल अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन कल्याण, साई दुर्गा तेज, दिल राजू समेत कई फिल्म हस्तियों ने अभिनेत्री पावला श्यामला के इलाज के लिए आर्थिक मदद की थी।

विज्ञापन

 

इन फिल्मों में पावला श्यामला नजर आईं 
पावला श्यामला का जन्म 1951 में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के अमरावती में हुआ था। उनका नाम पहले नेथी श्यामला था। सिनेमा में कदम रखने से पहले वह थिएटर में अभिनय करती थीं। साल 1985 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। उनके करियर की पहली फिल्म ‘बाबाई अब्बाई’ थी, जिसमें लीड रोल में नंदमुरी बालकृष्ण थे। इसके बाद उन्होंने 'स्वर्णकमलम', 'आंध्रावाला' और 'खड्गम' जैसी हिट फिल्में कीं।  

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Chuck Russell: ‘द मास्क’ फेम निर्देशक चक रसेल का निधन, विद्युत जामवाल के साथ बनाई थी फिल्म 'जंगली'

मुश्किलों से भरा था अभिनेत्री का जीवन 
थिएटर करने की शौकीन पावला की 13 साल की उम्र में शादी हो गई थी। लेकिन तीन साल बाद पति का निधन हो गया। उन्होंने एक विधवा का सख्त जीवन जीना शुरू किया। उन पर परिवार की तरफ से पांबदियां थीं। उनके शादी के बाद एक बेटी भी हुई थी, जो अब तक उनकी देखरेख कर रही थीं। लेकिन अभिनय से प्यार और अपनी स्थिति को बेहतर करने के लिए उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। वह अपनी मेहनत और संघर्ष से तेलुगु सिनेमा का जाना-माना नाम बन गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें