पवन कल्याण की टिप्पणियां
कार्यक्रम के दौरान पवन ने कहा, 'आजकल मैं तमिलनाडु की राजनीति को देखता हूं, उन्होंने कितनी आसानी से यह सब कर लिया। मुझे जलन हुई। उन्होंने खुशी-खुशी कटआउट और होलोग्राम का इस्तेमाल करके जीत हासिल कर ली। मैं 15 साल तक सड़कों पर घूमता रहा। खैर मैं मजाक कर रहा हूं।'
15 साल तक क्यों की मेहनत?
उन्होंने आगे कहा, 'हमें मानवीय दृष्टिकोण से सोचने की जरूरत है। कुछ भी कहने के लिए आपको बहुत ज्यादा ज्ञान की जरूरत होती है। मैंने 15 साल तक इतनी मेहनत क्यों की? क्योंकि एक पार्टी चलाने के लिए आपको लाखों लोगों की उम्मीदों को समझना होता है।'
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण
- फोटो : पीटीआई