फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने अपने गुरु निर्देशक राघवेंद्र राव को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा भावुक नोट

Fri, 23 May 2025 02:30 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raghavendra Rao K Happy Birthday: पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी पहली फिल्म के निर्देशक राघवेंद्र राव को जन्मदिन पर बधाई दी और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन और राघवेंद्र राव - फोटो : X- alluarjun
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने आज सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी पहली फिल्म 'गंगोत्री' के निर्देशक और अपने गुरु राघवेंद्र राव को उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही एक भावुक नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अल्लू का पोस्ट
अल्लू अर्जुन ने एक्स अकाउंट पर निर्देशक राघवेंद्र राव के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में अल्लू का लुक काफी अलग और वह काफी यंग दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर आज के समय की है, जिसमें अल्लू की दाढ़ी और हेयर लुक अलग नजर आ रहा है। इन खास तस्वीरों के साथ अल्लू ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरे गुरु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं रागवेंद्र राव गरु! मेरे पहले निर्देशक। वो शख्स जिसने मुझे फिल्मों में लॉन्च किया। हमेशा आभार।'
विज्ञापन

फिल्म गंगोत्री
'गंगोत्री' 2003 में रिलीज हुई एक तेलुगु ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन के. राघवेंद्र राव ने किया है। यह उनकी 100वीं निर्देशित फिल्म थी। इस फिल्म से अल्लू अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अल्लू के अलावा अदिति अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का संगीत एम.एम. केरावनी ने दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 मार्च 2003 को रिलीज हुई इस फिल्म को बाद में मलयालम में 'सिम्हाकुट्टी' और हिंदी में डब करके रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें: Uorfi: कैसे हुई उर्फी की बटरफ्लाई ड्रेस तैयार, फिर से जीता फैंस का दिल, बोले- Cannes ने आपको मिस किया होगा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें