फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh: क्या उस्ताद भगत सिंह की टीम को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस? जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 21 Mar 2024 12:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उस्ताद भगत सिंह की बात करें तो यह तमिल ब्लॉकबस्टर थेरी का आधिकारिक रूपांतरण है। मूल फिल्म में दलपति विजय और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
विज्ञापन
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण अपनी आगामी फिल्म उस्ताद भगत सिंह को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में इस फिल्म की नई झलक लोगों के सामने पेश की गई थी। एक्शन से भरपूर इस टीजर में अभिनेता शीशे के ग्लास के साथ संवाद बोलते नजर आए थे। अब इस सीन को लेकर अभिनेता चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।
विज्ञापन

Bawarchi Remake: फ्लोर पर आई राजेश खन्ना की 'बावर्ची' की रीमेक, अनुश्री मेहता ने फिल्म को लेकर कही ये बात

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कही यह बात
हाल ही में पवन कल्याण ने खुलासा किया था कि उन्होंने यह संवाद हरीश शंकर के अनुरोध पर बोला था। इस दौरान अभिनेता ने यह भी कहा  था कि ग्लास संवाद को जानबूझकर शामिल किया गया था। फिल्म का टीजर सामने आने के बाद एक रिपोर्टर ने आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार को टीजर में कांच ग्लास के प्रतीक का उपयोग करने के बारे में सूचित किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुकेश कुमार ने कहा, ''मैंने टीजर नहीं देखा है। इसलिए मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता, लेकिन अगर प्रचार के लिए ग्लास को हाईलाइट किया गया तो इसे राजनीतिक विज्ञापन माना जाएगा।" उन्होंने बताया कि ऐसे राजनीतिक विज्ञापनों पर कोई रोक नहीं है, लेकिन इसके लिए पूर्व अनुमति आवश्यक होती है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने टीजर नहीं देखा है, लेकिन अगर यह राजनीतिक विज्ञापन है तो हम फिल्म की टीम को नोटिस जारी करेंगे। इसके लिए उन्हें पूर्व-प्रमाणन के लिए आवेदन करना चाहिए।”
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: संघर्ष के दिनों को याद कर सिद्धार्थ ने बताई अपनी पहली कमाई, कुछ रुपये के लिए किया था ये काम

थेरी का रीमेक है उस्ताद भगत सिंह
आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में दो महीने से भी कम का समय बचा है। पवन कल्याण की पार्टी भी इसमें प्रतिभाग कर रही है। उनकी फिल्म उस्ताद भगत सिंह की बात करें तो यह तमिल ब्लॉकबस्टर थेरी का आधिकारिक रूपांतरण है। मूल फिल्म में दलपति विजय और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इसका निर्देशन एटली कुमार ने किया था।
Apna Ada 09: पंकज त्रिपाठी ने दिया कमर्शियल नाटक में पहला ब्रेक, मनोज बाजपेयी ने दिलाई फिल्म ‘भैयाजी’
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें