फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hari Hara Veera Mallu 2: ‘हरि हर वीर मल्लु’ के दूसरे भाग के शीर्षक से उठा पर्दा, जानिए क्या है फिल्म का नाम

Thu, 24 Jul 2025 01:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hari Hara Veera Mallu: Part 2: पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ कई बार रुकने के बाद आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं आज फिल्म के दूसरे भाग के शीर्षक से भी पर्दा उठा गया है।
 
विज्ञापन
पवन कल्याण - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योति कृष्णा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ ने अपने पेड प्रीमियर के साथ शानदार शुरुआत की है। तेलुगु राज्यों में इस बड़े बजट की फिल्म ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। पावर स्टार के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है कि अब इस फिल्म के दूसरे भाग के नाम से भी पर्दा उठ गया है।
विज्ञापन

 

क्या होगा ‘हरि हर वीर मल्लु’ के दूसरे भाग का नाम
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ दो भागों में बनाई जाएगी। इसका फैसला पहले ही किया जा चुका है। आज ‘हरि हर वीर मल्लु’ का पहला भाग सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। पहले भाग का नाम ‘हरि हर वीर मल्लु: भाग 1 - स्वॉर्ड वर्सेस सोल' है। वहीं  दूसरे भाग का नाम ‘हरि हर वीर मल्लु: भाग 2 - युद्धभूमि' है, जिसकी घोषणा क्लाइमेक्स के दौरान की गई।
विज्ञापन

'हरि हर वीर मल्लु' के बारे में
फिल्म ‘हरि हर वीर मल्लु’ एक रोमांचक मोड़ पर खत्म हुई, जो पूरी तरह काल्पनिक है, लेकिन इसमें कुछ वास्तविक किरदार भी शामिल हैं। ‘हरि हर वीर मल्लु’ में पवन कल्याण के अलावा निधि अग्रवाल और बॉबी देओल भी नजर आए। यह फिल्म ए.एम. ज्योति कृष्णा और कृष जगरलामुदी द्वारा निर्देशित है। यह एक एक्शन, एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। 

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: मां प्रियंका चोपड़ा के लिए क्यूट कैप्टन बनीं मालती मैरी जोनस, फैंस ने लुटाया प्यार..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें