फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi: Mega157 को लेकर अनिल रविपुदी का खुलासा, शूटिंग का तीसरा शेड्यूल हुआ पूरा

Wed, 23 Jul 2025 06:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mega 157: चिरंजीवी और अनिल रविपुडी की फिल्म 'मेगा 157' का तीसरा शेड्यूल पूरा हो चुका है। इस बात की जानकारी खुद निर्माता ने एक पोस्ट शेयर कर दी है।
 
विज्ञापन
मेगा 157 - फोटो : X GoldBoxEnt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेगास्टार चिरंजीवी अपनी नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन अनिल रविपुडी कर रहे हैं। आज निर्माताओं ने फिल्म के तीसरे शेड्यूल के पूरे होने की जानकारी देते हुए एक खास तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

 

फिल्म मेगा 157
'मेगा 157' चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। फैंस को चिरंजीवी की इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आज फिल्म की शूटिंग का तीसरा शेड्यूल पूरा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तीसरे शेड्यूल को केरल में फिल्माया गया है। पिछले दस दिनों से चल रहे इस शेड्यूल में चिरंजीवी और नयनतारा पर एक रोमांटिक गाना भी फिल्माया गया है। खास बात यह है कि चिरंजीवी इस फिल्म में एक ड्रिल मास्टर की नई भूमिका में नजर आएंगे, जो उनके प्रशंसकों के लिए एक दम अनोखा अनुभव होगा।  
विज्ञापन

निर्माताओं का पोस्ट
आज एक्स हैंडल पर फिल्म निर्माताओं ने चिरंजीवी की एक शानदार तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में चिरंजीवी एक प्राइवेट जेट के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। जेट के साइड पर लिखा है MEGA 157। इस शानदार तस्वीर और एक लाजवाब वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'टीम Mega157 ने एक सुंदर गाने और महत्वपूर्ण टॉकी भागों की शूटिंग के बाद सुंदर केरल शेड्यूल पूरा किया चिरु-अनिल शीर्षक और पहली झलक जल्द ही -मेगास्टार।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें