फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: दशहरा पर पवन कल्याण के फैंस को मिला तोहफा, निर्माताओं ने जारी किया हरि हरा वीरा मल्लू का पोस्टर

Sat, 12 Oct 2024 06:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दशहरा के पावन पर्व पर पवन कल्याण के फैंस को एक बड़ा तोहफा मिला है। निर्माताओं ने हरि हरा वीरा मल्लू का एक नया पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट की भी पुष्टि कर दी है। 
 
विज्ञापन
हरि हरा वीरा मल्लू - फोटो : एक्स- हरि हरा वीरा मल्लू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाल अभिनेता पवन कल्याण राजनीति की दुनिया में भी इन दिनों खूब सफलता हासिल कर रहे हैं। वह इस समय आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं। राजनीति की दुनिया में सक्रिय रहने के बावजूद उनकी कई फिल्में बड़े पर्दे पर आने वाली हैं। इन्हीं में से एक फिल्म हरि हरा वीरा मल्लू भी है। 

विज्ञापन

Vettaiyan Movie Review: दांव पर बिग बी व रजनीकांत की साख, ‘जय भीम’ वाले ज्ञानवेल का ‘पैन इंडिया प्रोजेक्ट’


जारी हुआ पोस्टर

हाल ही में निर्माताओं ने दशहरा के मौके पर इस फिल्म का एक शानदार पोस्टर साझा किया। इसके साथ ही इसमें फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है। यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में 28 मार्च को रिलीज होगी। 

विज्ञापन

Divya khossla: आलिया भट्ट पर भड़कीं दिव्या खोसला, तस्वीर साझा कर 'जिगरा' के कलेक्शन को बताया झूठा


फैंस की बढ़ी उत्सुकता

इस पोस्टर में पवन कल्याण एक योद्धा राजा के रूप में शानदार दिख रहे हैं। वह अपने लक्ष्य पर तीर चलाते नजर आ रहे हैं। यह नया पोस्टर हाल ही में समाप्त हुए शेड्यूल का प्रतीत हो रहा है। इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। कहा जा रहा है कि फिल्म का पहला गाना दिवाली पर रिलीज होगा। जारी किए गए पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। 
KBC 16: आमिर खान ने 'बिग बी' को दिया जन्मदिन पर सरप्राइज, केबीसी के सेट पर किया 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर डांस


ये सितारे भी आएंगे फिल्म में नजर

कृष जगरलामुदी के जाने के बाद ज्योति कृष्णा ने फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और बॉबी देओल इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। निधि अग्रवाल भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एमएम कीरावणी ने इस फिल्म को अपनी धुनों से सजाया है।
Alia Bhatt: हार्ट ऑफ स्टोन के बाद दोबारा विदेशी फिल्म में कब काम करेंगी आलिया भट्ट? अभिनेत्री ने दिया जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें