तेलुगु सुपरस्टार राम चरण अभिनीत एक्शन थ्रिलर फिल्म गेम चेंजर का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। हाल के दिनों में रिलीज हुए इसके गाने दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब हुए हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट को कथित तौर पर टाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अब संक्रांति 2025 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Singham 3 vs Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 ने जीती पहली जंग, 24 घंटे में इतने करोड़ बार देखा गया ट्रेलर
पहले भी टल टुकी है रिलीज डेट
इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया है। राम चरण के अलावा इसमें कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले भी गेम चेंजर की रिलीज डेट कई बार स्थगित की जा चुकी है। हाल ही में निर्माता दिल राजू ने घोषणा की कि वह इस फिल्म को क्रिसमस 2024 पर रिलीज करने की योजना पर काम कर रहे हैं, लेकिन अब हालिया रिपोर्ट से पता चल रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर से टल गई है।
इस दिन आएगी फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो गेम चेंजर अब 10 जनवरी, 2025 को संक्रांति उत्सव सप्ताह के दौरान रिलीज होगी। वहीं, अमेरिका में इस फिल्म का प्रीमियर 9 जनवरी को होगा। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू द्वारा निर्मित फिल्म गेम चेंजर राम चरण के साथ निर्देशक शंकर की पहली फिल्म है।
आईएएस अफसर के किरदार में दिखेंगे राम चरण
इस फिल्म में वह एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो सरकार के काम करने के तरीकों को बदलने के लिए निष्पक्ष चुनावों की वकालत करके भ्रष्ट राजनेताओं से लड़ने का प्रयास करता है।
Jigra First Day First Show Cancel: आलिया भट्ट की जिगरा का पहले दिन का शो हुआ कैंसल, जानिए आखिर क्या रही वजह?