पवन ने की कंगना की तारीफ
एक इंटरव्यू के दौरान पवन कल्याण ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर से बेहतर अभिनेत्री बताया। उन्होंने कंगना को मजबूत अभिनेत्री कहा। खासकर उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' में इंदिरा गांधी के किरदार के लिए उनकी तारीफ की। वहीं कंगना ने पवन के इस बयान को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और प्यार भरे इमोजी के साथ खुशी जताई।
पवन और कंगना का करियर
कंगना ने 2006 में 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और 2009 में तेलुगु फिल्म 'एक निरंजन' में काम किया था। उनकी हालिया फिल्म 'इमरजेंसी' थी, जिसका निर्देशन और निर्माण भी उन्होंने किया। पवन की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' हाल ही में कई भाषाओं में रिलीज हुई है। वह जल्द ही 'दे कॉल हिम ओजी' और 'उस्ताद भगत सिंह' में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Farah Khan: फराह खान को मिला अमिताभ बच्चन का लेटर, अब उनके रसोइये दिलीप को भी है ऐसे पत्र की चाहत