उस्ताद भगत सिंह का क्लाइमैक्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HHVM के प्रमोशन के दौरान पवन ने बताया कि उनकी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग जुलाई के आखिर तक पूरी हो जाएगी। वहीं आज निर्माताओं ने एक खास पोस्ट के जरिए बताया की पवन और बाकी कलाकारों के साथ फिल्म का क्लाइमेक्स सीन पूरा हो चुका है। निर्माताओं ने सेट से एक नई तस्वीर शेयर कर इसकी पुष्टि की है। इस पोस्ट के साथ निर्माताओं ने लिखा, 'एक्शन और भावनाओं से भरे इस रोमांचक क्लाइमेक्स को स्टंट कोरियोग्राफर नबा कांता ने तैयार किया है।'
फिल्म उस्ताद भगत सिंह
हाल ही में फिल्म उस्ताद भगत सिंह में साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना शामिल हुई हैं। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा मुख्य भूमिका में अभिनेत्री श्रीलीला नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है।
यह भी पढ़ें: Ekta Kapoor: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'अनुपमा' को लेकर एकता कपूर का खुलासा, बोलीं- रुपाली बड़ी स्टार.....