फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bro: थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'ब्रो', इस दिन रिलीज होगी पवन कल्याण और साईं धर्म तेज की फिल्म

Sun, 20 Aug 2023 06:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पवन कल्याण और साईं धर्म तेज अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'ब्रो' की स्ट्रीमिंग 25 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी।
विज्ञापन
ब्रो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन कल्याण और साईं तेज की फैंटसी कॉमेडी फिल्म 'ब्रो' अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने के लिए तैयार है। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज की तारीख मिल गई है। यह तेलुगु फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इसी महीने ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन

Dream Girl 2: जितेंद्र ने पूजा के साथ किया फर्ल्ट, मेकर्स ने खास अंदाज में की एडवांस बुकिंग शुरू होने की घोषणा

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
रियल लाइफ के चाचा-भतीजे पवन कल्याण और साईं धर्म तेज अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'ब्रो' की स्ट्रीमिंग 25 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी। नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म की ओटीटी रिलीज के बारे में आज 20 अगस्त, रविवार को अपने आधिकारिक एक्स पेज पर घोषणा साझा की। पोस्ट के साथ नेटफ्लिक्स इंडिया ने लिखा 'समय आमतौर पर कीमती होता है, लेकिन इस बार यह शक्तिशाली है। पवन कल्याण और साई तेज अभिनीत 'ब्रो' 25 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




OMG 2: 'ओएमजी 2' के शानदार प्रदर्शन के बाद फैंस ने शुरू की ऑनलाइन पीटिशन, सर्टिफिकेट में बदलाव की मांग हुई तेज

इन भाषाओं में दर्शक देख सकते हैं फिल्म
फिल्म 'ब्रो' का निर्देशन समुथिरकानी ने किया है। फिल्म में पवन कल्याण और साईं तेज के अलावा प्रिया प्रकाश वारियर, केतिका शर्मा, ब्रह्मानंदम और सुब्बाराजू भी मुख्य कलाकारों में शामिल हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स ग्राहकों के लिए तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होगी।

Dream Girl 2: जितेंद्र ने पूजा के साथ किया फर्ल्ट, मेकर्स ने खास अंदाज में की एडवांस बुकिंग शुरू होने की घोषणा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें