अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु वायनाड लिटरेचर फेस्टिवल में अतिथियों में से एक थीं, लेखिका अरुंधति रॉय के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि आज के युवा मलयालम अभिनेता पुरानी पीढ़ी से बदतर हैं। उन्होंने कहा कि लड़ाई झगड़े और हिंसा करने वाले पुरुषों का गुणगान करने वाले सितारों के लिए फिल्में अभी भी बन रही हैं।
नई पीढ़ी को लेकर की बात
जब पार्वती से पूछा कि वर्तमान पीढ़ी में महिलाओं का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों का तरीका थोड़ा परेशान करने वाला है। पहले के लोग कुछ अन्य चीजों से परेशान थे, आज के लोगों की समस्याएं दूसरी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि उनके आसपास क्या हो रहा है। इंडस्ट्री में कुछ लोग निराश हैं क्योंकि उन्हें वे लाभ नहीं मिल रहे हैं जो पुरानी पीढ़ी को मिल रहे थे।
पार्वती थिरुवोथु
- फोटो : इंस्टाग्राम @par_vathy
इसलिए चर्चा में रहती हैं पार्वती
पार्वती थिरुवोथु को उनके खुलकर बोलने की बात करने की आदत के कारण जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मलयालम इंडस्ट्री में बहुत सारे बदलाव आए हैं। यहां बड़ी बजट की फिल्में बनने लगी हैं, इसके बाद भी वही मुद्दे फिल्मों में दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, पहले मुझे चिंता होती थी कि मुझे फिर से इन लोगों के साथ काम करना पड़ेगा। लेकिन अब ऐसे विचार मुझे परेशान नहीं करते।
ऐसे मिला बाथरूम पार्वती का नाम
पार्वती ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में बाथरूम पार्वती का नाम मिला क्योंकि उन्होंने सेट पर महिलाओं को लिए सही शौचालय व्यवस्था को लेकर बात की थी। इससे पहले पार्वती को मलयालम फिल्म हर में देखा गया, इसका निर्देशन लिजिन जोस ने किया था।
Ajith Kumar: भीषण कार एक्सीडेंट के बाद अब कैसे हैं अजित कुमार? टीम मैनेजर फैबियन डफिक्स ने साझा किया अपडेट