फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Rose: बिजनेसमैन कार्यक्रमों में करता था अभिनेत्री का पीछा, मलयालम एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

Tue, 07 Jan 2025 08:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम अभिनेत्री हनी रोज ने बिजनेसमैन बॉबी चेम्मनुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर यौन रूप से गलत कमेंट करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
हनी रोज - फोटो : इंस्टाग्राम @honeyroseinsta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय मलयालम अभिनेता हनी रोज ने बिजनेसमैन बॉबी चेम्मन्नूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर यौन रूप से गलत कमेंट करने का आरोप लगाया गया है। 7 जनवरी को एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई शिकायत में दावा किया गया है कि बिजनेसमैन ने अभिनेत्री के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी।

विज्ञापन


हनी रोज ने बिजनेसमैन पर लगाया आरोप
आरोपों की पुष्टि करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में हनी रोज ने चेम्मन्नूर और उसके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बारे में बात की और कहा, "आपके साथियों के खिलाफ भी जल्द ही शिकायतें दर्ज की जाएंगी, जिनकी मानसिक स्थिति आपकी जैसी ही है। आप अपने पैसे की ताकत पर भरोसा कर सकते हैं, लेकिन मुझे भारत की न्यायिक प्रणाली की ताकत पर भरोसा है।"
 


कार्यक्रमों में करता था अभिनेत्री का पीछा
अभिनेत्री ने 5 जनवरी को अपना अनुभव साझा किया और बिजमेसमैन के बारे में बताया, जो लगातार डबल मीनिंग कमेंट कर रहा था और कार्यक्रमों में उनका पीछा कर रहा था। अभिनेत्री ने कहा कि हालांकि वह आमतौर पर ऐसी शिकायतों को अनदेखा करती हैं, लेकिन इस मामले में अपमान के कारण प्रतिक्रिया की जरूरत थी। हनी रोज ने बताया कि यह व्यक्ति उन समारोहों में जाता था, जहां उसे आमंत्रित किया जाता था और सार्वजनिक रूप से उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करता था।
विज्ञापन


Bigg Boss 18: मैं डावांडोल वाली दोस्ती नहीं रखूंगा…शिल्पा पर गुस्सा हुए करणवीर, फूट-फूट कर रोईं अभिनेत्री

 30 लोगों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज
सोशल मीडिया पोस्ट पर कई अपमानजनक टिप्पणियां की गईं, जिसके चलते हनी रोज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने अभिनेता के सोशल मीडिया पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 30 लोगों के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर लिया है। मामले के सिलसिले में कुंबलम के शाजी नामक एक व्यक्ति को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। अपमानजनक टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट सबूत के तौर पर पेश किए गए हैं।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें