कीरावनी पर भेदभाव का आरोप
गायिका का दावा है कि एम.एम. कीरावनी ने उन्हें तभी अच्छे अंक दिए, जब उन्होंने उनके गाने गाए। प्रवासी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने उन्हें बताया कि वह शादियों में गाने गाती है तो कीरावनी ने जवाब दिया कि वह न केवल ऐसे गायकों को नापसंद करते हैं, बल्कि उनसे नफरत भी करते हैं।
जजों पर लगाएं ये गंभीर आरोप
चंद्रबोस के बारे में प्रवासी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने गानों से भी प्रतियोगियों की परीक्षा ली। उनके गीत गाने वालों को वरीयता दी गई और अन्य को बाहर रखा गया। उन्होंने कीरावनी और चंद्रबोस पर पक्षपात का आरोप लगाया, जबकि प्रवासी ने गायिका सुनीता पर अपमानजनक टिप्पणी करके मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। प्रवासी ने एक और सनसनीखेज दावा किया कि शो की प्रोडक्शन टीम अक्सर उन पर ऐसे कपड़े पहनने का दबाव डालती थी, जिससे उनका पेट दिखाई देता था। जिससे वह हमेशा असहज महसूस करती थी।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने बताया सभी बीमारियों का रामबाण इलाज, काम को लेकर कही ये बात
कौन हैं एमएम कीरवानी
एमएम कीरवानी एक प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, गायक और गीतकार हैं, जिन्होंने तेलुगु, हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में योगदान दिया है । 1961 में जन्मे कीरावनी ने 1990 के दशक में अपना करियर शुरू किया और तब से उन्होंने सैकड़ों फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया है, जिनमें 'बाहुबली' फिल्म सीरीज और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। उन्होंने 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब और 2023 में ऑस्कर जैसे पुरस्कार जीते।