फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: पवन कल्याण ने शुरू की 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग, निर्माताओं ने वीडियो किया जारी

Wed, 11 Jun 2025 03:54 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ustaad Bhagat Singh Shooting Starts: पावर स्टार पवन कल्याण ने आज अपनी आगामी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म मेकर्स ने फिल्म के सेट से एक खास वीडियो शेयर किया है।
 
विज्ञापन
पवन कल्याण - फोटो : एक्स -UBSTheFilm
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'ओजी' और 'हरि हर वीरा मल्लू' के बाद अब पवन कल्याण फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए शेयर की है।
विज्ञापन

 

लगातार रिलीज होंगी तीन फिल्में
पवन कल्याण अपनी फिल्मों को जल्दी पूरा करने में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि वह 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'दे कॉल हिम ओजी' के बाद अब वे अपनी तीसरी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' पर काम शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं। यह एक पुलिस एक्शन ड्रामा फिल्म होगी।
 

मेकर्स का पोस्ट
निर्माताओं ने आज एक्स पर फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के ऑफशियल अकाउंट पर एक शानदार वीडियो शेयर किया और पोस्ट में लिखा, 'इस बार सिर्फ आंधी नहीं, तूफान है। पावर स्टार पवन कल्याण #UstaadBhagatSingh के सेट से जुड़े। 
विज्ञापन

कहां शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग हैदराबाद की एल्युमिनियम फैक्ट्री में शुरू हो चुकी है। इसकी एक झलक फिल्म निर्माताओं ने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए शेयर की है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म की मुख्य अभिनेत्री श्रीलीला भी सेट पर पहुंचीं। निर्माताओं ने पवन कल्याण के शानदार लुक और धमाकेदार एंट्री वाला एक वीडियो जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। प्रशंसक पवन की इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह शूटिंग एक महीने तक चलेगी, जिसमें फिल्म का ज्यादातर हिस्सा पूरा होगा। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में देवी श्री प्रसाद ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।

यह भी पढ़ें: Sanjay Kapoor: 'सिर्फ तुम' की रिलीज को पूरे हुए 26 साल, संजय कपूर ने लिखा- 'मेरे 30 साल के सफर की सबसे...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें