फिल्म की रिलीज डेट का एलान
फिल्म के निर्माताओं ने 'ओडेला 2' का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया। तमन्ना भाटिया की फिल्म 17 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज होने की उम्मीद है। अशोक तेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म का टीजर
फिल्म का दमदार टीजर कुछ हफ्ते पहले प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान जारी किया गया था। यह फिल्म 2021 की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का सीक्वल है। इस फिल्म में तमन्ना नागा साधु के अवतार में नजर आएंगी। दिसंबर 2024 में तमन्ना के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म से उनका लुक जारी किया गया था। अशोक तेजा द्वारा निर्देशित 'ओडेला 2 का निर्माण डी मधु ने अपने मधु क्रिएशन्स बैनर के तहत संपत नंदी टीमवर्क्स के सहयोग से किया है। हेबाह पटेल और वशिष्ठ एन सिम्हा ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अजनीश लोकनाथ ने संगीत तैयार किया है।
Kesari Chapter 2: 'कुछ लड़ाईयां हथियारों से नहीं जीती जातीं...' अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' का प्रोमो जारी