फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr Ntr Movie: 'NTR 22' पर आया नया अपडेट, जानिए किस दिन एनटीआर शुरू करेंगे प्रशांत नील की एक्शन फिल्म की शूटिंग

Thu, 17 Apr 2025 02:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

NTR Prashanth Neel Film: जूनियर एनटीआर इन दिनों फिल्म 'वॉर 2' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही एनटीआर निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'एनटीआर 22' की शूटिंग शुरू करेंगे, जानिए कब शुरू होगी NTR 22 की शूटिंग...
 
विज्ञापन
प्रशांत नील की शूटिंग कब शुरू करेंगे जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिनमें 'वॉर 2' और 'NTR 22' शामिल हैं। यह दोनों ही एक्शन फिल्में हैं। बहरहाल, एनटीआर इन दिनों ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉ़र 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, एनटीआर जल्द ही अपनी 22वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन

 

कब शुरू होगी NTR 22 की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम
कब शुरू होगी NTR 22 की शूटिंग
123 डॉट कॉम के अनुसार, जूनियर एनटीआर अप्रैल से प्रशांत नील की एक्शन ड्रामा फिल्न की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील बड़े स्तर पर करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रशांत ने इस फिल्म में कई जूनियर कलाकारों को मौका दिया है। फिल्म का यह शेड्यूल अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगा।
विज्ञापन

फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी
बहरहाल, जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की इस फिल्म का संभावित नाम 'NTR 22' रखा गया है। वहीं इस फिल्म के लिए 'ड्रैगन' नाम पर भी विचार किया जा रहा है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ कन्नड़ अभेनित्री रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स मिलकर करेंगे। फिल्म का संगीत रवि बसरूर तैयार करेंगे।

यह भी पढ़ें:
Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म की शूटिंग हुई शुरू, जैकलीन समेत कई स्टार्स ने दी बधाई..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें