फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Niharika-Chaitanya: राम चरण की बहन की टूट गई शादी, पति चैतन्य से तलाक लेकर अलग हुईं निहारिका कोनिडेला

Wed, 05 Jul 2023 10:25 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आरआरआर फेम राम चरण की चचेरी बहन बहन निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोंनालागद्दा ने तलाक ले लिया है।
विज्ञापन
निहारिका कोनिडेला और चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरआरआर फेम राम चरण की चचेरी बहन बहन निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जोंनालागद्दा ने तलाक ले लिया है। उन्होंने पिछले महीने सहमति से तलाक के लिए आवेदन किया था और यह प्रक्रिया कथित तौर पर खत्म हो गई है। हालांकि उनके तलाक का कारण अज्ञात है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि वैचारिक मतभेद के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।

विज्ञापन

निहारिका और चैतन्य ने अपने तलाक की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही इसका खंडन किया है। जब उन्होंने अपनी शादी की सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से हटा दीं, तो सबसे पहले उनके ब्रेकअप की अफवाहें शुरू हुईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निहारिका जल्द ही एक औपचारिक बयान में अपने रिलेशनशिप स्टेटस का खुलासा करेंगी। अभिनेता और निर्माता नागा बाबू की बेटी निहारिका ने मार्च 2022 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को निष्क्रिय करने का चौंकाने वाला निर्णय लिया था।

निहारिका और चैतन्य की शादी - फोटो : instagram/celebrity_corner_official
चैतन्य निहारिका के भाई वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की सगाई में भी नहीं दिखे थे। जिसके बाद अफवाह उड़ने लगी थी कि निहारिका कोनिडेला और उनके पति तलाक ले रहे हैं। वहीं, जब निहारिका ने अपने भाई वरुण की सगाई की कुछ तस्वीरें पोस्ट की तो यूजर्स ने उनसे चैतन्य के सगाई में शामिल ना होने को लेकर कई सवाल किए थे।
विज्ञापन

निहारिका और गुंटूर के पुलिस महानिरीक्षक जे प्रभाकर राव के बेटे चैतन्य जोंनालागद्दा ने प्यार में पड़ने के बाद शादी की थी। अगस्त 2020 में उनकी सगाई हुई और दिसंबर में उन्होंने एक भव्य शादी की। उनकी शादी में कई बड़े फिल्मी सितारे पहुंचे थे। उदयपुर में निहारिका की शादी में अल्लू अर्जुन, राम चरण, पवन कल्याण, चिरंजीवी और पूरे कोनिडेला-अल्लू परिवार को एक साथ देखा गया।

यह भी पढ़ें: 'यह सबकी निजी पसंद होनी चाहिए' , युवा अभिनेत्रियों द्वारा प्लास्टिक सर्जरी कराने पर काजोल की दोटूक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें